..................... Salman khan and Prabhudeva bring Veteran remake on Eid 2020 - Hindi Filmibeat

खुश हो जाएंगे सलमान खान के फैंस- ईद 2020 में इस फिल्म से धमाका करेंगे भाईजान?

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह को लेकर एक ऐसा एलान कर दिया था जो कि सलमान खान के फैंस को निराश कर गया था। दरअसल सलमान खान ने कहा था कि वो इंशाल्लाह के साथ ईद 2020 पर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वो किसी ना किसी फिल्म के साथ जरूर आएंगे। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जाने लगा था कि वो किक 2 या फिर वांटेड 2 के साथ धमाका करेगें।

लेकिन अब गॉशिप गलियारों से खबर आ रही है कि सलमान खान वेटरन रीमेक के साथ ईद 2020 में तहलका मचाने आ रहे हैं। एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला की मानें तो इस फिल्म के लिए सलमान खान ने निर्देशक प्रभुदेवा का नाम लिया है।

salman khan, prabhudeva, सलमान खान, प्रभुदेवा

प्रभुदेवा की बात की जाए तो इसके पहले वो सलमान खान के साथ फिल्म वॉंटेड में नजर आ चुके हैं और इस समय फिल्म दबंग 3 को डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस खबर के बाद इतना तो तय है कि भाईजान के फैंस जरूर खुश हो गए होंगे। वेटरन एक कोरियन सुपरहिट फिल्म है जिसको लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। इसकी हिंदी रीमेक में सलमान खान किस तरह से धमाल करते हैं ये तो समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X