..................... सलमान खान ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ! Salman Khan and Netflix going to help Stunt Artist during Lockdown! - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ, कोरोना काल में स्टंट आर्टिस्टों के लिए करेंगे ये काम!

देश इस वक्त कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है और करोड़ो ऐसे लोग हैं जो कि काफी ज्यादा परेशान हैं और उनके काम बंद हो चुके हैं। ऐसे में कुछ लोग हैं जो कि लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उनको काफी तारीफ मिल रही है। ऐसे ही कुछ चेहरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से भी सामने आए हैं। जी हां कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। ऐसे में जिनका नाम सामने आ रहा हैं वो हैं सुपरस्टार सलमान खान जो कि इस मुश्किल वक्त में हरसंभव मदद कर रहे हैं।

इसके पहले भी वो हर संभव मदद करते हुए दिखे थे। गौरतलब है कि अब वह इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भी मदद कर रहे हैं। पता चला है कि सलमान खान ने इस काम के लिए नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है।

salman khan, सलमान खान

दोनों लोग मिलकर स्ंटट आर्टिस्टों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी पसंद की जा रही है और ऐसे ढेर सारे स्टंट आर्टिस्ट हैं जो कि फिल्में बंद होने के कारण बेरोजगार हैं।

उनके लिए वो खाने का इंतजाम और पैसों का भी इंतजार करेंगे। इसके अलावा सलमान खान ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि इंडस्ट्री के जितने भी दिहाड़ी मजदूर हैं उनके खाते में वो सीधे पैसे ट्रांसफर करेंगे।

इसी तरह का काम सलमान खान पहले लॉकडाउन के दौरान भी किया था। सलमान खान के अलावा भी कई सितारे हैं जो कि किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X