सलमान खान अपने भांजे अहिल के साथ कुछ यूं कर रहे मस्ती...VIDEO
सलमान खान को बच्चों से कितना प्यार है ये तो किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। खान परिवार के घर बच्चों से उनका जुड़ाव देखकर कोई भी यह कह सकता है कि वह बच्चों के फेवरिट हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता के बेटे अहिल भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
अहिल के साथ सलमान खान अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं। उन्होंने हाल में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अहिल के साथ नजर आ रहे हैं। अहिल बैठ कर खा रहे हैं और मामू सलमान को साथ ही साथ चिढ़ाते भी नजर आ रहे हैं।
सलमान खान को जैसे ही समय मिलता है वो अहिल के साथ खेलने लग जाते हैं। सलमान हमेशा से बच्चों के साथ ऐसे ही पेश आते हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी बहन अर्पिता ने सलमान और अहिल का वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों साथ में खेलते नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications