सलमान खान और मेकर्स ने फिल्म राधे से काटे 21 सीन? सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के किया था पास!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर लगातार चर्चा है और फिल्म 13 मई ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। हाल ही में एक खबर सेंसर बोर्ड की तरफ से आई थी जिसमें पता चला था कि सलमान खान की ये फिल्म बिना किसी कट के पास कर दी गई है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो आपको काफी खुश करने वाली है। पता चला है कि फिल्म के मेकर्स और सलमान खान ने इस फिल्म से करीब 21 कट लगाए हैं।
इसका कारण भी चर्चा में है जो कि पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की मानें तो.. सलमान खान और मेकर्स को पता है कि ये फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है। इसके अलावा ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है तो इतना तय है कि इसको कई लोग देखने वाले हैं।

इसलिए इस फिल्म से कुछ शॉट्स काट दिए गए हैं जोकि कुछ लोगों को अनकंफर्टेबल कर सकते हैं जब वो परिवार के साथ देखेंगे। ऐसे कुछ शॉट्स फिल्म से हटा दिए गए हैं जैसे एक जवान लड़का ड्रग्स ले रहा है।
इसके अलावा आंख मारना और कुछ ऐसे सीन्स डिलीट किए गए हैं जो कि काफी ज्यादा हिंसात्मक थे। इसके अलावा पता चला है कि कुछ डायलॉग बदले गए हैं। जैसे स्वच्छ मुंबई को स्वच्छ भारत बनाया गया और जय महाराष्ट्रा जैसे डायलॉग को बदला गया है।
सलमान खान और मेकर्स किसी तरह की कंट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं। ये खबर इस समय काफी तेजी से चर्चा में चल रही है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications