'भारत' की शूटिंग हुई पूरी- कैटरीना कैफ और सलमान खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री- देंखे PIC
Recommended Video

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत की शूटिंग खत्म हो चुकी है। जी हां, कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर के साथ इसकी घोषणा की है। जहां वह सलमान के साथ बेहद क्यूट अंदाज में दिख रही हैं। भारत ईद के मौके पर 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली है। सलमान, कैटरीना की जोड़ी के साथ अली अब्बास जफर की यह तीसरी फिल्म है। जाहिर है उम्मीदें भी काफी बढ़ चुकी हैं।
कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- And that's a Picture wrap on Bharat🌟🌟🌟its been the most incredible exciting character for me, the whole process of making this film has been so inspiring .....thank u @aliabbaszafar and @beingsalmankhan @atulreellife ..the bestest boys 💕and Alvira khan ( the bestest girl)."

भारत का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। उम्मीद है कि जल्द ही अली अब्बास जफर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे, जिसमें कैटरीना के किरदार की झलक भी दिख सके। बता दें, कैटरीना से पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया गया था। लेकिन प्रियंका ने अपनी शादी में व्यस्तता की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद कैटरीना की एंट्री हुई।


Click it and Unblock the Notifications