लव लॉक ब्रिज पर शूट हुआ टाइगर 3 का रोमांटिक गाना, सलमान खान और कैटरीना कैफ की शानदार केमेस्ट्री!
सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ इस वक्त टाइगर 3 के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और पूरी टीम इस समय ऑस्ट्रिया में मौजूद है। खबर है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म में भी एक रोमांटिक सॉन्ग नजर आएगा जिसकी शूटिंग को लेकर सभी ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान और कैटरीना कैफ ने गुरुवार को इस रोमांटिक गाने की शूटिंग लव लॉक ब्रिज में की थी।
कहा जा रहा है कि ये काफी शानदार साबित होने वाला है और फैंस इसको प्यार करेंगे। सलमान खान और टाइगर 3 की टीम इस गाने की शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौंटेंगे जहां पर इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु होनी है।

बता दें कि टाइगर 3 एक मंहगे बजट की फिल्म है जिसमें कई देशों की यात्रा पर टाइगर को दिखाया जाना है। इसके पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में भी सलमान खान ने कई शूटिंग लोकेशन्स पर शूट किया था।

निगेटिव रोल में इमरान हाशमी
फिल्म को लेकर काफी चर्चाए हैं और अभिनेता इमरान हाशमी इस फिल्म के निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। इस बात से भी फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निगेटिव रोल के लिए इमरान हाशमी काफी मेहनत कर रहे हैं।

तीसरी कड़ी
फिल्म में इमरान हाशमी का होना एक फायदेमंद कदम साबित होगा। इमरान हाशमी का कहना था कि सलमान खान के साथ काम करना उनका सपना था। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद ये फिल्म टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है।

ईद 2022 पर रिलीज
लिहाजा, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अफवाहों की मानें तो फिल्म ईद 2022 पर रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ग्रैंड एंट्री प्लान हो रही है
खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ के लिए एक ग्रैंड एंट्री प्लान हो रही है और साथ ही वो अपने करियर का सबसे लंबा एक्शन सीन करने जा रही हैं जो केवल उन पर फिल्माया जाएगा। ये शायद कैटरीना कैफ के करियर का सबसे लंबा सोलो सीन होगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त टाइगर 3 के अलावा फिल्म किक 2, कभी ईद कभी दिवाली को लेकर काफी बिजी हैं। इसके अलावा वो अंतिम और पठान में भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में भी उनका एक सीक्वंस है।


Click it and Unblock the Notifications