..................... Salman Khan and Katrina Kaif to resume last schedule of Tiger 3 in Delhi from 14th February | टाइगर 3 के आखिरी शेड्यूल की तैयारी- सलमान खान और कैटरीना कैफ 14 फरवरी से शुरू करेंगे शूटिंग - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 के आखिरी शेड्यूल की तैयारी- सलमान खान और कैटरीना कैफ 14 फरवरी से शुरू करेंगे शूटिंग

देश में कोविड के मामले कम होते दिख रहे हैं। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर आउटडोर शूटिंग की तैयारी में लग चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'टाइगर 3' के अंतिम शेड्यूल के शूटिंग दिल्ली में होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 14 फरवरी से सलमान खान और कैटरीना कैफ दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे।

प्रोडक्शन हाउस ने कोविड से सुरक्षा हेतु बेहद सख्त प्रोटोकॉल रखे हैं। वे महामारी शुरू होने के बाद से ही सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। सलमान और कैटरीना 12 या 13 फरवरी को दिल्ली पहुंच जाएंगे। सूत्र के अनुसार, "सलमान इस शनिवार से YRF में फिल्म के आखिरी बड़े शेड्यूल को फिर से शुरू करेंगे और फिर सलमान-कैटरीना 14 फरवरी से दिल्ली के महत्वपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।"

salman-khan-and-katrina-kaif-to-resume-last-schedule-of-tiger-3

यशराज फिल्म्स ने इतनी बड़ी फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को मैनेज करने में एक सराहनीय काम किया है और वह भी महामारी दौरान। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और कैटरीना दिल्ली में 10 से 12 दिनों तक शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मनीष शर्मा।

हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम

हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम

रूस, तुर्की, ऑस्ट्रिया और मुंबई में शूटिंग करने के बाद, सलमान और कैटरीना दिल्ली के रियल लोकेशंस पर शूटिंग करेंगे।शूटिंग की सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही फिल्म की सीक्रेसी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम भी किया है।

रिलीज डेट!

रिलीज डेट!

फिलहाल टाइगर 3 के रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन 2022 के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, यह शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' के बाद ही रिलीज होगी क्योंकि पठान के क्लाईमैक्स से टाइगर के शुरुआत को जोड़ा जाएगा।

इमरान हाशमी बनेंगे दमदार विलेन

इमरान हाशमी बनेंगे दमदार विलेन

टाइगर 3 में सलमान- कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी होंगे, जिनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के लिए इमरान ने अपनी बॉडी ट्रांसफार्मेशन दिखाया है। फिल्म में वो मुख्य विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

टाइगर vs टाइगर

टाइगर vs टाइगर

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में इमरान हाशमी पाकिस्तान के 'टाइगर' का रोल अदा करते दिखेंगे, जिसका सामना पूर्व रॉ एजेंट अविनाश राथौड़ उर्फ 'टाइगर' से होगा।

जिस तरह 'टाइगर जिंदा है' में सलमान- कैटरीना का मिशन खाड़ी देशों में था, 'टाइगर 3' में दोनों यूरोपीय देशों में मिशन पूरा करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग काफी बड़े स्तर पर की जा रही है।

सबसे मंहगा गाना

सबसे मंहगा गाना

तुर्की में सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्म का एक रोमांटिक गाना फिल्माया गया है, जो बॉलीवुड का अब तक का सबसे मंहगा गाना माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस गाने का बजट 3 करोड़ है।

खूबसूरत लोकेशंस

खूबसूरत लोकेशंस

टाइगर फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों- एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है.. ने अपने लोकेशंस के लिए काफी तारीफें बटोरी थी। वहीं, अब टाइगर 3 की शूटिंग और भी बड़े स्तर पर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X