सलमान खान का बैक टू बैक धमाका- 'राधे' के बाद, जल्द शुरु होगी अब 'टाइगर 3' की तैयारी!

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लंबे समय से चर्चा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाली हैं। यह मेगा बजट फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग फरवरी 2021 से शुरु कर दी जाएगी। यानि की राधे के बाद सलमान सीधे टाइगर 3 की शूटिंग शुरु कर सकते हैं।

साल 2017 में 'टाईगर जिंदा है' की रिलीज के साथ ही निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह बता दिया था कि इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म भी बनेगी। हालांकि टाइगर 3 के निर्देशन का जिम्मा किसे मिलेगा, यह फिलहाल फाइनल नहीं है।

Tiger 3

एक था टाईगर और टाईगर जिंदा है के बाद 'टाईगर' फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 2022 में शेड्यूल की जा सकती है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का शेड्यूल 8 महीने का होगा और इसे कई देशों में शूट किया जाएगा। सलमान और आदित्य चोपड़ा की पिछले हफ्ते एक लंबी चर्चा हुई थी और दोनों जल्द से जल्द 'टाइगर 3' को फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी की स्क्रिप्ट के बाद सलमान खान फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म को प्राथमिकता दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X