टाइगर 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया जाएगा सबसे महंगा रोमांटिक गाना, करोड़ों का बजट
रूस के बाद अब फिल्म टाइगर 3 की पूरी टीम तुर्की में शूट कर रही है। एक ओर जहां फिल्म के एक्शन सीन्स की चर्चा है, वहीं बता दें तुर्की में सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्म का एक रोमांटिक गाना फिल्माया जाने वाला है, जो बॉलीवुड का अब तक का सबसे मंहगा गाना माना जा रहा है।
यशराज बैनर फिल्म टाइगर 3 को इस फ्रैंचाइजी की बाकी दो फिल्मों से ज्यादा बड़ी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस गाने का बजट 3 करोड़ तक रखा गया है।

फिल्म के इस गाने के बारे में कहा जा रहा है कि यह टाइगर जिंदा है के "स्वैग से स्वागत" से भी बड़े स्तर पर बनाया जाने वाला है। और उसे जो टाइगर 3 के एंड क्रेडिट्स के दौरान दिखाया जाएगा। इस गाने की शूटिंग तुर्की ने Cappadocia में होगी। टाइगर 3 के इस गाने को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करने वाली हैं और सूत्रों की मानें तो उन्होंने इस गाने के लिए दमदार हुक स्टैप भी तैयार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications