कैटरीना कैफ की शादी के बीच सलमान की टाइगर 3 से जुड़ी बड़ी अपडेट, जबरदस्त एक्शन 110 दिन
सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। एक तरफ जहां कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की खबर सामने आ रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार टाइगर 3 की शूटिंग काफी लंबी चलने वाली है।
बताया जा रहा है कि टाइगर 3 की शूटिंग का शेड्यूल 110 दिनों का होने वाला है। वहीं लगातार जहां इमरान हाशमी के फिल्म में मुख्य विलेन होने की बात बताई जा रही है उसे भी लेकर अभी तय जानकारी सामने नहीं आ रही है। एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इमरान हाशमी ने अभी तक फिल्म की शूटिंग नहीं की है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अभी तक जितनी भी शूटिंग की है उसमें इमरान हाशमी के शामिल ना होने की खबर है। इसी के साथ इस बार भी कैटरीना कैफ टाइगर की पिछली दो सीरीज की तुलना में टाइगर 3 में अपने एक्शन के स्तर को काफी अधिक बढ़ाने वाली हैं। कई स्टंट सीन इतने कठिन थे कि सलमान खान और कैटरीना कैफ के लिए बॉडी डबल भी प्लान किया गया है।

गाड़ियों में ब्लास्ट सीन के साथ कार चेस सीन्स
वीएफएक्स पर अधिक फोकस ना करते हुए इस बार टाइगर 3 में रियल एक्शन सीन को रखा गया है। जहां पर आन रोड एक्शन सीक्वेंस पर ध्यान अधिक दिया गया है। गाड़ियों में ब्लास्ट सीन के साथ कार चेस सीन्स भी इस बार टाइगर 3 की हाईलाइट रहेंगे। पूरी तरह से सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 का शेड्यूल आखिरी स्टेज पर चल रहा है।

दिसंबर अंत तक टाइगर 3 की शूटिंग खत्म
पहले यह रिपोर्ट सामने आ रही थी कि सलमान खान और कैटरीना कैफ नवंबर में टाइगर 3 की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। लेकिन यह अब मुमकिन नहीं होगा। बताया जा रहा है कि दिसंबर अंत तक टाइगर 3 की शूटिंग खत्म की जा सकती है। सलमान खान इस वक्त अपना फोकस बिग बॅास 15 पर भी बनाए हुए हैं।

टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ के करीब
इसी के साथ शाहरुख खान के कैमियो की भी शूटिंग अभी तक टाइगर 3 के लिए नहीं हुई है। इसकी वजह आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी रही है। इसी के साथ टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ के करीब बताया गया है। खास तौर पर विदेश में एक्शन सीन की शूटिंग के साथ कई प्रमुख सांग पर मेकर्स ने करोड़ों खर्च किए है।


Click it and Unblock the Notifications