..................... Salman Khan and Katrina Kaif starts Tiger 3 shooting in Mumbai! सलमान खान और कैटरीना कैफ मुंबई में शुरु की टाइगर 3 की शूटिंग - Hindi Filmibeat

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुंबई में शुरु की टाइगर 3 की शूटिंग, बनाए गए हैं विशाल सेट्स!

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों में चल रहे हैं और कुछ समय पहले वो विदेश से फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के बाद वापस लौटे हैँ। पता चला था कि अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल के बाद सलमान खान अपनी फिल्म की बाकी शूटिंग देश में ही करेंगे। अब खबर आ रही है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की शूटिंग मुंबई में आज से शुरु कर दी है।

खबरें थीं कि 3 काफी बड़े सेट मुंबई में इस फिल्म को लिए लगाए गए हैं और सलमान खान को शानदार तरीके से इस फिल्म में प्रजेंट करने की तैयारी है। ऐसी खबरें हैं कि..

tiger 3, salman khan, katrina kaif, टाइगर 3, सलमान खान, कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार से शुरु करेंगी जबकि सलमान खान इस फिल्म को बुधवार को जॉइन करने वाले हैं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक सलमान खान यहां पर 'टाइगर 3' के सबसे बड़े एक्शन सीन्स शूट करने वाले हैं।

एक्शन सीन्स बचे थे

एक्शन सीन्स बचे थे

पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीमें दक्षिण अफ्रीका से सलमान, कैटरीना और दानिश भट्ट के जो एक्शन सीन्स बचे थे वो पूरा करने के लिए आ रहे हैँ। इस दौरान वीएफएक्स के साथ कुछ 'हाई-ऑक्टेन एरियल स्टंट' शामिल होंगे।

काफी शानदार साबित होने वाली है

काफी शानदार साबित होने वाली है

सलमान खान इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं और उनका कहना है कि टाइगर 3 पिछली दोनों फिल्मों से काफी शानदार साबित होने वाली है। बता दें कि सलमान खान के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं जो कि तगड़ा एक्शन करने वाली हैँ।

टाइगर 3 की हाईलाइट

टाइगर 3 की हाईलाइट

कैटरीना कैफ ने इसके पहले सामने आईं फिल्मों में भी तगड़ा एक्शन किया था। टाइगर 3 की हाईलाइट की इस बार बात करें तो नया नाम यानि इमरान हाशमी जुड़ने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की भिड़ंत देखने में काफी मजा आने वाला है, क्योंकि इमरान ने पूरी तरह से अपना आपको तैयार किया है।

टाइगर 3

टाइगर 3

मुंबई में टाइगर 3 के लिए जो सेट्स लगाए गए हैं वो काफी मंहगे हैं और सलमान खान ये फिल्म काफी बड़े बजट में तैयार हो रही है।

पूरी तरह हटके

पूरी तरह हटके

सलमान खान की इस फिल्म की कहानी बाकियों से पूरी तरह हटके होने वाली है। फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं और अगले साल ये फिल्म बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X