सलमान खान- कैटरीना कैफ की 'टाईगर 3'- 2020 क्रिसमस में होगा धमाका?

Recommended Video

Bharat: Salman Khan & Katrina Kaif's Tiger Zinda Hai part 3 shooting start from this year FilmiBeat

जबसे अली अब्बास जफर ने यह घोषणा की है कि टाईगर फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म की तैयारी भी शुरु हो चुकी है, फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। आखिर हों भी क्यों ना.. एक था टाईगर और टाईगर जिंदा है, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। खास बात है कि फिल्म की तीसरी कड़ी में भी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ही रहेगी।

कुछ ही दिनों पहले निर्देशक अली अब्बाज जफर ने इस बात का खुलासा किया कि, वो फिल्म के आईडिया के साथ पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म 2020 जनवरी तक फ्लोर पर आ जाएगी। जी हां, भाईजान की टाईगर 3 जनवरी में शुरु हो जाएगी। जाहिर है फिल्म 2020 की क्रिसमस पर धमाका कर सकती है, जैसा टाईगर जिंदा है ने किया था।

Tiger 3

अली अब्बास ने कहा, मैंने अपना आईडिया आदित्य चोपड़ा और सलमान खान के सामने था और हमने फिल्म की कहानी लॉक कर लिया है। मेरे साथ साथ सलमान भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। मेरे और सलमान के बीच अच्छा बॉन्ड है। मुझे लगता है कि वह अच्छे से फिल्म की यूएसपी को समझते है।

साल 2012 में आई फिल्म एक था टाईगर को लोगों ने खूब पसंद किया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 198 करोड़ का बिजनेस किया था। लिहाजा, यशराज फिल्म्स ने इसे फ्रैंचाइजी का रुप दिया.. और 2017 में इसकी दूसरी फिल्म आई 'टाईगर जिंदा है'।

इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया और यह 340 करोड़ के साथ सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। कोई शक नहीं टाईगर 3 के साथ भी सलमान नए रिकॉर्ड बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X