..................... Salman Khan and Katrina Kaif met Turkey Tourism Minister Mehmet Nuri! तुर्की के पर्यटन मिनिस्टर से सलमान खान ने की मुलाकात - Hindi Filmibeat

तुर्की के पर्यटन मिनिस्टर से सलमान खान ने की मुलाकात, खुद मेहमत नूरी ने किया ऐसा पोस्ट!

मेगास्टार सलमान खान की टाइगर 3 की चर्चाएं काफी जोरों पर हैं और हाल ही में वो तुर्की में लंच करते हुए कैटरीना कैफ के साथ स्पॉट हुए थे। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल सलमान खान हाल ही में तुर्की के पर्यटन मिनिस्टर से मिले थे और उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इस तस्वीर को खुद तुर्की के पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस दौरान सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं।

मेहमत ने तुर्की भाषा में कैप्शन लिखा है कि.. 'हम बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ से मिले। वो इस वक्त अपने नए प्रोजेक्ट के लिए हमारे देश में शूट कर रहे हैं। तुर्की कई अंतरराष्ट्रीय सिनेमा परियोजनाओं की मेजबानी करना जारी रखेगा।'

salman khan, katrina kaif, tiger 3, सलमान खान, कैटरीना कैफ, टाइगर 3

उनका पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 के रशिया के शेड्यूल को पूरा कर अब टर्की पहुंच गए हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार टर्की का शेड्यूल पूरा करके टाइगर 3 की पूरी टीम ऑस्ट्रिया जाएगी। कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में कैटरीना कैफ और सलमान खान ने कार चेस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की गई।

इसके लिए इमरान हाशमी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल निभा रहे हैं। इमरान हाशमी का कहना था कि सलमान खान के साथ काम करना उनका सपना था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X