Script Lock...सलमान और कैटरीना...फिर करेंगे साथ काम !
कैटरीना कैफ अब लगता है कि केवल सलमान खान के साथ ही काम करेंगी।टाइगर जिंदा है के बाद सलमान और कैटरीना कैफ फिर से एक साथ रोमांस करते हुए नजर आयेंगे।
सलमान खान के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर जिंदा है के बाद एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को कई और नहीं बल्कि अतुुल अग्निहोत्री निर्देशित करेंगे। अतुल लंबे समय से सलमान खान के साथ एक खास स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार अतुल को एक खास स्क्रिप्ट मिल गई है। इस फिल्म में इंटरटेनमेंट के लिहाज से सारे मसाले होंगे। एक्शन,रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म होगी। हाल ही में अतुल अग्निहोत्री ने एक फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म किसी बड़ी साउथ की फिल्म की रीमेक होगी।

अतुत और सलमान में इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत हो गई है। सुनने में आया है कि सलमान के अपोजिट इस फिल्म में कैटरीना कैफ होंगी। इसके साथ कैटरीना के नाम का प्रस्ताव सलमान ने नहीं बल्कि अतुल अग्निहोत्री ने रखा है। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि सलमान और कैटरीना का भले ही ब्रेकअफ हो गया हो लेकिन सलमान खान के पूरे परिवार के हर एक सदस्य के साथ कैटरीना के संबंध पहले जैसे ही बेहतर हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों कैटरीना और सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है पर काम कर रहे हैं। दोनों ही मार्च के पहले सप्ताह में शूटिंग के पहले शेड्यूल की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म से फ्री होने के बाद सलमान और कैटरीना इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि सलमान खान के पास इस समय दंबग 3 का काम पूरा करने की भी जिम्मेदारी है।


Click it and Unblock the Notifications