Tiger 3- शूट के दौरान तुर्की की गलियों में लंच करते नजर आए सलमान खान और कैटरीना कैफ!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मा टाइगर 3 इस समय तुर्की में शूट हो रही है और लगातार इस फिल्म से स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आए दिन किसी ना किसी तरह की तस्वीरें चर्चा में आती हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है और सलमान खान और कैटरीना कैफ की तस्वीरें तुर्की की गलियों से वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सलमान खान और कैटरीना कैप अपनी टीम के साथ क्विक लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस के द्वारा साझा की गई हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हैं।

इन तस्वीरों में सलमान खान और कैटरीना कैफ मास्क पहने भी नजर आ रहे हैं। एक फैन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है.. 'कल टाइगर 3 के शूट के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ लंच करते हुए।'

फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं
इसपर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि.. 'इस्तांबुल में टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ। जल्दी ही इमरान हाशमी स्टारकास्ट को जॉइन करने वाले हैं।'

तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं
इन तस्वीरों में कुछ जगहों पर देखा जा सकता है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ फैंस के बीच में नजर आ रहे हैं वो तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। एक फैन ने कैटरीना कैफ के साथ तस्वीर साझा की है और लिखा है.. 'ये काफी खूबसूरत है।'

इमरान हाशमी
बता दें कि कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में नीले रंग की डेनिम शर्ट में नजर आ रही हैं और काफी सुंदर लग रहीं हैं। टाइगर 3 के मुख्य विलेन होंगे इमरान हाशमी। जी हां, लंबे समय के बाद इमरान निगेविट भूमिका में दिखने वाले हैं।

शानदार होगा किरदार
एक्टर फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इमरान हाशमी ने टाइगर 3 में अपनी भूमिका के लिए एब्स भी बनाया है। यशराज एक अलग चेहरे को बतौर विलेन कास्ट करना चाहती थी।

'टाईगर जिंदा है'
जिस तरह 'टाईगर जिंदा है' में सज्जाद डेलाफ्रूज को कास्ट किया गया था। लिहाजा, वाईआरएफ ने महसूस किया कि इमरान इस भूमिका में फिट बैठेंगे। वह इंटेंस भूमिकाओं में दमदार लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications