..................... टाइगर और जोया ने दी दिवाली की मुबारकबाद Salman Khan and Katrina Kaif Diwali 2023 wishes for fans, Tiger 3 stars looking good - Hindi Filmibeat

टाइगर और जोया ने दी दिवाली की मुबारकबाद, लोग बोले- भाई दूसरे की बीवी के साथ ऐसे पोज...

salman khan, katrina kaif

दिवाली 2023 की धूम के बीच सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की चर्चा है। इस वक्त सोशल मीडिया पर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वो थिएटर पर फिल्म का मजा ले पाएंगे।

इस दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपने खास अंदाज में फैंस को दिवाली की मुबारकबाद दी है। दरअसल टाइगर और जोया दोनों ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो दिवाली लुक में दिख रहे हैं।

सलमान खान ने एक ट्रेडिशनल कुर्ता पहना है तो वहीं कैटरीना कैफ ने डिजायनर साड़ी पहनी हुई है। कैटरीना कैफ ने हाथों में दिया लिया हुआ और पीछे ढेर सारे फूल नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस फोटो को साथ लिखा,

''हैप्पी दिवाली। टाइगर 3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है।'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बिना शादी के पत्नी वाली फीलिंग ले रहे सलमान भाई।'' एक ने लिखा, ''दूसरे की बीवी के साथ ऐसे पोज देने में शर्म नहीं आती है।''

एक ने लिखा, ''वाह भाई लाइफ तो आपके जैसी होनी चाहिए।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। टाइगर 3 की बात करें तो फिल्म के लिए दर्शकों के बीच इस तरह के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए कह सकते है कि सुपरस्टार इस दिवाली टाइगर 3 की रिलीज के साथ एक रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

वहीं फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग पहले ही सलमान खान के जबरदस्त स्टारडम का सबूत पेश कर चुका है। बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल आप देखिए सलमान खान का ये पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X