टाइगर 3: ऑस्ट्रिया पहुंचे सलमान खान और कैटरीना कैफ, एक्शन सीन्स और गानों की होगी शूटिंग
टाइगर 3 की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। रूस और तुर्की के बाद अब सलमान खान और कैटरीना कैफ समेत पूरी टीम ऑस्ट्रिया पहुंच चुकी है, जहां फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीन्स और कुछ गाने फिल्माये जाएंगे। बता दें, ऑस्ट्रिया में फिल्म का आखिरी इंटरनेशनल शेड्यूल है। इसके बाद पूरी टीम भारत वापसी करेंगे। टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो टीम फिलहाल साल्ज़बर्ग में है जहां से वो वियना जाएंगे। यह फिल्म के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल होने की उम्मीद है। सितंबर के अंत तक सलमान- कैटरीना वापस भारत में होंगे, जहां फिल्म की बाकी बची शूट पूरी की जाएगी।

इंटरनेशनल शेड्यूल से फिल्म के शूटिंग की छोटी छोटी झलक सोशल मीडिया पर दिखती रही है। सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं, जहां सलमान खान का लुक भी देखा गया। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल माना जा रहा है कि टाइगर 3 ईद 2022 पर रिलीज की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications