#SequelShuru: जब फिल्म में सलमान हों...तो उनकी खास हीरोइन तो होगी ही!

वरुण धवन की जुड़वा 2 का सीक्वल धमाकेदार तरीके से शुूरु हो चुका है और सलमान खान - करिश्मा कपुूर फिल्म के लिए एक साथ शुूटिंग करने वाले हैं।

वरुण धवन की जुड़वा सीक्वल धमाकेदार तरीके से शुरु हो गई है। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि फिल्म में सलमान खान भी हैं और करिश्मा कपुूर भी। लेकिन अब आता है कहानी में ट्विस्ट। फिल्म में सलमान और करिश्मा एक साथ ही नज़र आएंगे।

जी हां, यानि कि उस फिल्म के हीरो हीरोइन मारेंगे इस फिल्म में स्पेशल एंट्री। हालांकि फिल्म में उनका रोल क्या और कितना होगा ये अभी तय नहीं किया गया है लेकिन ये तय है कि दोनों एक साथ कुछ सीन ज़रुर करेंगे।

salman-khan-karisma-kapoor-judwaa-sequel

जुड़वा 2 के क्लाईमैक्स में डबल वरूण और डबल सलमान खान नज़र आने वाले हैं। सलमान का ये सीन फिल्म का हाईलाइट होगा और वो राजा और प्रेम बनकर वरूण के दोनों कैरेक्टरर्स से मिलेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान 20 साल बाद राजा और प्रेम एक साथ बनेंगे।

जुड़वा 1997 में रिलीज़ हुई थी और अपने ज़माने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। वहीं करिश्मा भी काफी समय बाद परदे पर दिखाई देंगी। उनकी आखिरी फिल्म डेंजरस इश्क किसी को याद नहीं और याद ना ही दिलाई जाए तो बेहतर है।

जानिए फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट डीटेल्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X