'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'- एक बार फिर साथ आई सलमान खान और कमाल खान की चार्टबस्टर जोड़ी

By Filmibeat Desk

सलमान खान और कमाल खान ने हमेशा चार्टबस्टर जुगलबंदी दी है। यह सफ़र फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के एक गीत 'ओ ओह जानेजाना' के साथ शुरू हुआ था जहां कमाल ने पहली बार सलमान के लिए गाना गाया था। यह गाना एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था और आज भी एक पार्टी सॉन्ग है। तब से, दोनों ने कई परियोजनाओं पर एक साथ काम किया है।

सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के गीत सिटी मार और दिल दे दिया गानों को भी कमाल खान ने आवाज़ दी है। अब तक, दोनों गानों को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Salman Khan

'ओ ओ जानेजाना' हो या दबंग 3 से 'मुन्ना बदनाम', यह हर बार साबित हुआ है कि जब सलमान और कमाल एक साथ काम करते हैं, तो हिट गाने देते हैं। कमाल खान की आवाज, सलमान खान के लिए सबसे उपयुक्त आवाज लगती है। इस लिस्ट में हिरिये (रेस 3), ऐथे आ (भारत), मुन्ना बदनाम (दबंग 3), सहित कई अन्य शामिल हैं।

सलमान खान के साथ, फ़िल्म राधे में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है।

सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X