भारत से अब वायरल हुई सबसे शानदार तस्वीर, बूढ़े सलमान- कैटरीना पहले कभी नहीं देखे होंगे
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म भारत को लेकर बेचैनी लगातार बढ़ रही है और ऐसी ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो आपके दिलों की धड़कनें बढ़ा देंगीं। एक बाद एक वायरल तस्वीरें को बाद अब जो तस्वीर सामने आ रही है वो आपको चौंका सकती है। इस तस्वीर में सलमान खान के साथ साथ कैटरीना कैफ भी ओल्ड लुक में नजर आ रहीं हैं और ऐसा पहली बार होगा कि कैटरीना को उनके फैंस इस उम्र में देखें।
बता दें कि सलमान खान और कैटरीना एक साथ बैठे हैं और एक दूसरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहें हैं। सलमान खान का बूढा वाला लुक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आय़ा था और सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है।

क्योंकि सलमान खान भी पहली बार इस तरह के रोल में नजर आए थे। कैटरीना कैफ को अक्सर बिजलियां गिराते देखा गया है लेकिन यहां पर वो नजर का चश्मा लगाए हुए बुढापे में ग्रस्त नजर आ रहीं हैँ।
इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और दिशा पटानी भी फिल्म धमाका करती नजर आने वाली है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है।
फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर समेत तब्बू की अहम भूमिका नजर आने वाली है। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











