खत्म हुआ इंतजार- सलमान खान और जैकलीन स्टारर 'किक 2' की स्क्रिप्ट लॉक, धमाकेदार घोषणा
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन के मौके पर निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किक 2' की घोषणा की है। जी हां, सलमान खान और जैकलीन एक बार फिर साथ दिखने वाले हैं। लंबे समय से यह फिल्म टलते आ रही है, लेकिन अब इसकी स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है।
वर्दा नाडियाडवाला ने जैकलीन के लिए पोस्ट डालते हुए अपने ट्विट में लिखा- "यह रहा तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट, जो हमेशा याद रहेगा। यह एलान करते हुए बेहद ख़ुशी है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और तुम्हारे लिए बेहद शानदार रोल लिखा है। सलमान ख़ान की किक 2 जल्द शुरू होने वाली है। वेलकम बैक।"

वहीं, जैकलीन ने इस ट्विट पर खुशी जताते हुए प्रतिक्रिया दी है और लिखा- "किक 2 का बेसब्री से इंतज़ार है।" फिल्म के बाकी स्टारकास्ट को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं दी गई है। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किक' में सलमान, जैकलीन के साथ रणदीप हुडा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम किरदारों में नजर आए थे।
गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म रिव्यू- सच्ची देशभक्ति और फेमिनिज्म दिखाती एक परफेक्ट बॉयोपिक


Click it and Unblock the Notifications