लॉकडाउन में साइकिल पर घूमने निकले सलमान खान और जैकलीन, फॉर्महाउस से VIDEO वायरल
लॉकडाउन के दौरान सलमान खान पनवेल फॉर्महाउस में हैं, जहां उनके साथ जैकलीन फर्नाडीज भी हैं। हाल ही में दोनों सितारों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान- जैकलीन पनवेल में साइकिल चलाते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। बता दें, पिछले तीन महीनों से सलमान फॉर्महाउस पर ही हैं।और इस दौरान उन्होंने अपने तीन गाने भी रिलीज कर दिये हैं।
सलमान खान के साथ फॉर्महाउस पर उनका परिवार और बॉलीवुड एक्ट्रेसस जैकलीन फर्नाडीज, वलूचा डिसूजा और लूलिया वंतूर भी हैं। वीडियो में सलमान के साथ साइकिलिंग करते हुए जैकलीन और सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। सलमान को देखते ही कुछ फैंस उनका नाम चिल्लाने लगते हैं।

बहरहाल, सलमान पहले भी मुंबई की सड़कों पर साइकिल लेकर निकल चुके हैं। कभी साइकिल से फिल्म के सेट पर पहुंच जाते हैं, तो कभी सलमान- शाहरुख सुबह सुबह साइकिल पर घूमने निकल जाते हैं। यह फैंस के लिए काफी सरप्राइज भरा पल होता है, जब वो अपने सुपरस्टार्स को साइकिल पर घूमते देखते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Farhan Sheikh (@farhan_sheikh_sk_officials) on
बॉलीवुड का "कपूर खानदान"- चार पीढियां, सुपरस्टार्स की फौज, और 80 साल से भी लंबा सफर- PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications











