सलमान खान और परिवार की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, फैंस के लिए खुशखबरी
सुपरस्टार सलमान खान के स्टाफ को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें उनका ड्राइवर भी शामिल था। इसके बाद पता चला था कि पूरे स्टाफ को घर में क्वारंटीन किया गया है। हालांकि इसके बाद भी कई तरह की खबरें सामने आईं थीं और पूरे परिवार ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिसके बाद फैंस को उनके रिपोर्ट का इंतजार था। तो अब उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट सामने आ चुकी है और ये काफी अच्छी रिपोर्ट है।
पता चला है कि सलमान खान के परिवार में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि पहले खबर आ रही थी कि सलमान खान इसके चलते इस सप्ताह के बिग बॉस 14 वीकेंड के वार में शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन टेस्ट निगेटिव आने के कारण ऐसा नहीं होगा।

सलमान खान लगातार इस शो का हिस्सा बने रहेंगे और इस सप्ताह भी कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। सलमान खान और परिवार को लेकर पता चला था कि पूरा परिवार घर में ही क्वारंटीन रहने वाला है।
सलमान खान बिग बॉस के अलावा फिल्म राधे को लेकर भी चर्चा में हैं और इसके बाद किक 2 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं।
खबर आई थी कि सलमान खान लगातार किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरु करेंगे। फिलहाल उनके फैंस को इंतजार है कि वो कब फिल्म राधे की रिलीज डेट का ऐलान करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications