Teaser- सलमान खान और गुरु रंधावा की जोड़ी करेगी कमाल, रिलीज हुआ 'मैं चला' गाने का टीजर!

सलमान खान काफी समय से अपनी शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन इस वक्त उनका नाम एक गाने से जुड़ रहा है जो कि गुरु रंधावा ने गाया है। बीते दिन मेगास्टार ने इस टीजर का ऐलान किया था। अब उन्होने अपने इस गाने जिसका टाइटल 'मैं चला' है, उसका टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान खान ने इस टीजर के साथ घोषणा की है कि प्रज्ञा जायसवाल अभिनीत रोमांटिक गीत 22 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा।

इस ट्रैक को गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने गाया है। इससे पहले, यूलिया ने राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई और मैं चला के लिए सीटी मार गीत में सिंगिंग की थी। इससे इतना भी साफ है कि सुपरस्टार सलमान खान उनको हमेशा सपोर्ट करते रहते हैं।

salman khan, guru randhawa, सलमान खान, गुरु रंधावा

इस टीजर में सलमान खान काफी शानदार लग रहे हैं और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके काफी लंबे बाल है और एक झलक में वो पगड़ी भी बांधे नजर आ रहे हैं। सलमान खान के लंबे खुले बाल हवा में लहराते हैं। प्रज्ञा साड़ी में नजर आ रही हैं और बॉलीवुड सुपरस्टार के अपोजिट काफी अच्छी लग रही हैं।

फैंस को सलमान का ये लुक तुरंत ही पसंद आ गया था। गुरु रंधावा को लेकर मशहूर है कि उनके सारे गाने काफी शानदार रहते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस गाने को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है क्योंकि इसमें सलमान खान की एंट्री हुई है।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी फिल्म रिलीज होने के लिए सामने आएगी। फिलहाल आप देखिए इस गाने का शानदार टीजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X