WHAT.... धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. सलमान खान और गोविंदा.. FINAL हैं!
इन दिनों लगता है बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों की बाढ़ सी आई है। खासकर सलमान खान के पास तो लाइन से उनकी हिट- सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल ही हैं। ताजा खबर है कि सलमान और गोविंदा स्टारर फिल्म 'पार्टनर' के सीक्वल पर भी प्लानिंग की जा रही है।
पार्टनर सुपरहिट फिल्म थी.. जहां सलमान- गोविंदा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लिहाजा, निर्माता इन्हें फिर से साथ लाना चाहते हैं। इस सीक्वल का निर्देशन करेंगे सोहेल खान। अफवाहों की मानें तो फिल्म का नाम 'पार्टनर 2' या 'कैरी ऑन पार्टनर' हो सकता है।

वहीं, फिल्म में सलमान- गोविंदा के अलावा दो और यंग सुपरस्टार्स हो सकते हैं। सलमान पिछली फिल्म की तरह लव गुरू का किरदार ही निभाएंगे। खैर.. जब सोहेल खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा.. मैं फिलहाल कोई फिल्म नहीं बना रहा हूं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











