रिश्तेदार निकले सलमान खान और गौतम गंभीर, अर्पिता खान के ससुराल से है ताल्लुक, दंग हो जाएंगे आप

Salman Khan Gautam Gambhir is Relative: गौतम गंभीर इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं और काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि गौतम गंभीर और सलमान खान एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।
जी हां, एक खुलासा हुआ है और इसके बाद से लोग इस बात को लेकर हैरान हैं। बता दें कि दोनों सितारे एक पारिवारिक रिश्ता साझा करते हैं और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि अर्पिता खान शर्मा हैं। बता दें कि गौतम गंभीर की बहन राधिका गंभीर और अर्पिता खान का काफी गहरा संबंध हैं और दोनों की शादी एक ही खानदान में हुई है।
अर्पिता और राधिका का रिश्ता
बता दें कि अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा एक हिमाचल प्रदेश के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से हैं। इसी परिवार के एक शख्स जिसका नाम आश्रय शर्मा है उसकी शादी गौतम गंभीर की बहन राधिका गंभीर से हुई है।
आश्रय के भाई आयुष शर्मा हैं और उनकी शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है, जिससे राधिका और अर्पिता देवरानी और जेठानी बनती हैं। इस खुलासे के सामने आने के बाद दोनों को लेकर चर्चा है लेकिन ना तो गंभीर और ना ही सलमान खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आया है।
बता दें कि आश्रय के दादा, स्वर्गीय पंडित सुखराम शर्मा, केंद्रीय मंत्री थे, और उनके पिता, अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल आयुष शर्मा अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। अर्पिता खान शर्मा सलमान खान की काफी चहीती बहन हैं और हर फंक्शन में वो साथ में नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











