सेल्फी ले रहे फैन और सलमान खान का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल ?
बिग बॉस होस्ट और दबंग खान सलमान खान का सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल होता वीडियो गोवा एयरपोर्ट से सामने आया है। इस वीडियो में एक फैन सलमान खान के साथ सेल्फी ले रहा था जिसका फोन उन्होंने छीन लिया। वीडियो में सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नजर आ रहे हैं।
गोवा एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे एक्टर के साथ मेन गेट पर एक फैन सेल्फी लेने की कोशिश करता है। फैन बार बार सलमान खान का रास्ता रोक सेल्फी लेने की कोशिश करता है। इस वजह से सलमान ने उनका फैन ले लिया। साथ ही फैन भी वीडियो में मुस्कुरा रहा है।

सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी सलमान खान के ऐसे वीडियो देखने को मिल चुके हैं। करोड़ों दर्शकों के चहते सलमान खान इन दिनों बिग बॉस और अपनी आने वाली फिल्मों के सिलसिले में बिजी चल रहे हैं।
salman khan fan video viral social media photo news movie film radhe dabbang सलमान खान वीडियो फोटो सोशल मीडिया फैन भारत राधे बिग बॉस


Click it and Unblock the Notifications