'दबंग' के निर्देशक का दिल दहलाने वाला खुलासा- 'सलमान खान और उनके परिवार ने हत्या और रेप की धमकी दी'
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जैसे बॉलीवुड का काला सच धीरे धीरे सामने आ रहा है। सभी अपना पक्ष सामने रख रहे हैं। जहां रवीना टंडन ने ट्विट कर बताया कि उन्हें कई बार फिल्म के हीरोज ने अपनी गर्लफ्रैंड के लिए फिल्म से निकलवाया है, पागल घोषित किया है। वहीं, अब फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुशांत के निधन के बाद एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर सलमान खान और उनके परिवार के बारे में हैरान कर जाने वाली बातों का खुलासा किया है।
अभिनव कश्यप ने अपने पोस्ट में बताया कि 'दबंग' की सफलता के बाद किस तरह सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। उनकी जिंदगी तबाह करने की कोशिश की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी, घर की औरतों का रेप करवाने की धमकी दी।

अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड का वह काला चेहरा सामने रखा है, जिसे दिखाने से लोग डरते हैं। अभिनव ने लिखा कि मैं नहीं चाहता यहां दवाब में आकर सुशांत सिंह राजपूत जैसे और कलाकार आत्महत्या जैसे कदम उठाएं। मैं इनके खिलाफ लड़ता रहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications











