..................... Salman Khan and Emraan Hashmi become best friend in Tiger 3 set, Read the details! टाइगर 3 के सेट पर इमरान हाशमी से ऐसा व्यवहार करते हैं सलमान खान? - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 के सेट पर इमरान हाशमी से ऐसा व्यवहार करते हैं सलमान खान? चर्चा में है खबर!

सुपरस्टार सलमान खान काफी समय से टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में उन्होने ऑस्ट्रिया में शेड्यूल खत्म किया है। खबर है कि सलमान खान कुछ ही दिनों में भारत वापस लौटेंगे और अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। गौरतलब है कि इमरान हाशमी ने कुछ समय पहले सलमान खान को ऑस्ट्रिया में जॉइन किया था। हालांकि दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं लेकिन जो रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं वो काफी चौकाने वाली है।

पता चला है कि इमरान हाशमी और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। खबर है कि सेट पर सलमान खान इमरान हाशमी के साथ काफी सहज थे और उनका अंदाज किसी बेस्ट फ्रेंड से कम नहीं था।

salman khan, emraan hashmi, tiger 3, सलमान खान, इमरान हाशमी, टाइगर 3

इस खबर के बाद सलमान खान और इमरान हाशमी के फैंस काफी खुश हुए हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैँ। बता दें कि इमरान हाशमी काफी समय से इस फिल्म को लेकर तैयारी कर रहे थे और सलमान खान के साथ भिड़ंत के लिए तैयार हो रहे थे।

पाकिस्तानी एजेंट का किरदार

पाकिस्तानी एजेंट का किरदार

इमरान हाशमी इस फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभा रहे हैं जो कि सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाला है। सलमान खान और इमरान हाशमी के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी काफी बेहतरीन एक्शन करते नजर आने वाली हैँ।

मरान हाशमी की एक तस्वीर

मरान हाशमी की एक तस्वीर

उन्होने जोया का किरदार पहले रिलीज दोनों फिल्मों में काफी अच्छी तरह से निभाया है। कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ काफी अच्छी लगती हैं और ज्यादातर फिल्में सुपरहिट ही हुई हैं। हाल ही में इमरान हाशमी की एक तस्वीर ऑस्ट्रिया से सामने आई थी।

किरदार कितना दमदार

किरदार कितना दमदार

ये पहले ऐसी तस्वीर है जो कि सेट से सामने आई थी। इस तस्वीर में इमरान दाड़ी में नजर आ रहे इमरान हाशमी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार कितना दमदार होगा।

 शानदार प्रोजेक्ट

शानदार प्रोजेक्ट

सलमान खान इस फिल्म के अलावा कुछ और शानदार प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं और उनमें किक 2, भाईजान जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो शाहरुख खान की पठान, आमिर खान का लाल सिंह चड्ढा और आयुष शर्मा की अंतिम में नजर आने वाले हैं।

रियालिटी शो बिग बॉस

रियालिटी शो बिग बॉस

सलमान खान इसके अलावा अपना रियालिटी शो बिग बॉस भी होस्ट करने वाले हैं और इसकी शूटिंग काफी जल्दी शुरु होगी। सलमान खान आने वाले साल में कई बड़े बड़े धमाके के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X