..................... Salman Khan and Ayat cute video viral, both are feeding to Monkey! सलमान खान और आयत का क्यूट वीडियो वायरल, बंदर को खाना खिलाते आए नजर! - Hindi Filmibeat

सलमान खान और आयत का क्यूट वीडियो वायरल, बंदर को खाना खिलाते आए नजर!

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो बच्चों को साथ समय बिताना पसंद करते हैं और कई बार देखा जाता है कि वो काफी क्यूट हरकतें करते नजर आते हैं। इस वक्त भी सलमान खान का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो आयत के साथ नजर आ रहे हैं। अर्पिता और आयुष शर्मा की बेटी आयत को सलमान खान अपने गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने आयत को एक चिप्स दिया हुआ है जो कि वो बंदर को खिलाती हुईं नजर आ रही हैं।

ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है.. Monkeyyy. सलमान खान के फैंस लगातार इस वीडियो को साझा कर रहे हैं।

salman khan, सलमान खान

सलमान खान आयत और आहिल के साथ ऐसे वीडियो अक्सर साझा करते रहते हैं। देखा जाता है कि वो बच्चों को साथ बच्चे बन जाते हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं।

टाइगर 3 को को निर्देशक मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। ये वही निर्देशक हैं जिन्होने बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था और शाहरूख खान की फैन डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी भारी भरकम एक्शन करते नज़र आएंगे।

सूत्रों की मानें तो इमरान हाशमी के एंट्री सीन पर ही 10 करोड़ से ज़्यादा का खर्च किया जा रहा है। सलमान खान इसके अलावा अंतिम को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X