सलमान खान ने दिखाया बड़ा दिल- अर्जुन कपूर को माफ किया- इस फिल्म में साथ करेंगे काम
सुपरस्टार सलमान खान के बारे में मशहूर है कि वो किसी से नाराज हो जाएं तो उसको जल्दी माफ नहीं करते हैं। हालांकि उनका दिल भी काफी बड़ा है और कई केस ऐसे हुए हैं कि उन्होने सारे गिले शिकवे भुला दिए हैं। अब खबर आ रही है कि भाईजान ने अर्जुन कपूर को माफ कर दिया है और इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है। दरअसल बोनी कपूर काफी समय इस बात को लेकर भाईजान को मना रहे थे कि वो नो एंट्री की सीक्वल में काम करें लेकिन ये बात अर्जुन कपूर के कारण नहीं बन पा रही थी।
दरअसल सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा को अर्जुन डेट कर रहे हैं। हालांकि खबरों की माने तो सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है और अर्जुन कपूर के साथ काम करने को लेकर राजी हो गए हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर इस फिल्म में फरदीन खान की जगह लेंगें जबकि अनिल कपूर भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। नो एंट्री ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। हालांकि इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
बिपाशा बासु भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा थीं। फिल्म की कॉमेडी ने लोगों को काफी ज्यादा गुदगुदाया था। इसके अलावा भी सलमान खान इन फिल्मों में नजर आने वाले है...


Click it and Unblock the Notifications