Mahesh Bhatt: जब नशे में धुत्त डायरेक्टर की ऐसी हो गई थी हालत, सलमान खान और अरबाज को घर छोड़ना पड़ा

Mahesh Bhatt: अरबाज खान के साथ एक नए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने उस समय को याद किया जब उन्होंने शराब की लत छुड़ाने से लिए बहुत संघर्ष किया था। निर्देशक ने उस समय के बारे में बात की जब वो इतने नशे में थे कि उन्होंने रात फुटपाथ पर बिताई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दूसरी बेटी शाहीन के जन्म ने उनके लिए चीजों को बदल दिया।
द इनविंसिबल्स के नए एपिसोड में अरबाज खान ने महेश भट्ट से काफी बातचीत की, साथ ही एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया, जब उन्हें और बड़े भाई सलमान खान को महेश भट्ट को घर छोड़ना पड़ा था क्योंकि वो नशे में घर का पता भूल गए थे।
घर छोड़ने गए थे अरबाज और सलमान
अरबाज ने महेश भट्ट से कहा, "एक बार जब आप हमारे घर आए थे तो डैड (सलीम खान) के साथ आपने काफी पी ली थी। हम आपको घर रूकने के लिए कह रहे थे, लेकिन आप घर जाने की जिद करने लगे। तब मैंने और सलमान ने आपको कैब में घर ले जाने की कोशिश की। लेकिन आप भूल गए कि आप कहां रहते थे। हमें आपको देखकर बुरा लग रहा था, लेकिन बहुत हंसी भी आ रही थी।
कैसे छूटी शराब की लत
महेश भट्ट ने यह भी बताया कि उनकी शराब की आदत कैसे छूटी। उन्होंने कहा, "जब मेरी बेटी शाहीन पैदा हुई, तब मुझमें बदलाव आया। मैं जब हॉस्पिटल पहुंचा तो मैंने शाहीन को अपनी गोद में उठाया। लेकिन जैसे ही मैं उसे किस करने लगा तो मुझे ऐसा लगा, जैसे उसने खुद को मुझसे दूर हटाने की कोशिश की। उससे शराब की बदबू बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वह कर भी नहीं पाती क्योंकि वह बच्ची थी। लेकिन मैं नशे में था। तब से मैंने शराब पीनी छोड़ दी।"
बता दें, महेश भट्ट के चार बच्चे हैं। किरण भट्ट के साथ उनकी पहली शादी से दो बच्चे हैं- पूजा और राहुल भट्ट। सोनी राजदान से उनकी बेटियां शाहीन और आलिया भट्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications
