सलमान खान और अरबाज खान का इस मुद्दे को लेकर होता है बुरा झगड़ा, बोले- वो अपनी तरह से...

Salman Khan

Salman Khan and Arbaaz Khan have a bad fight over this issue: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलमान खान और अरबाज खान अपने बेहतरीन काम और शानदार जोड़ी के लिए पसंद किए जाते हैं। बता दें कि इन दिनों अरबाज खान और सलमान खान दबंग 4 को लेकर चर्चाओं में हैं। दबंग 4 के आने का हर कोई इंतजार कर रहा है। इस फिल्म को लेकर आए दिनों कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं। वहीं हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने दबंग 4 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

दबंग 4 को लेकर अरबाज खान कहते हैं कि- दबंग फिल्म में चुलबुल पांडे एक ऐसा किरदार है जिसे हर किसी ने पसंद किया है। हर किसी को दबंग 4 के आने क बेसब्री से इंतजार है। दबंग फ्रेंचाइजी को जबरदस्त प्यार भी मिल रहा है। हम इस फिल्म को सिर्फ नंबर 4 या 5 बदलकर रिलीज नहीं करना चाहते। हम इस बात का ध्यान रखेंगे कि ब्रांड की लीगेसी क्या है। हम यह चाहते हैं कि ऑडियंस को वो मिले जिसकी वह सच में उम्मीद कर रहे हैं। तो उसके लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है।

हमें इस फिल्म में कुछ ऐसा करना पड़ेगा जिससे आप लोगों को लगे कि हमने कुछ नया और फ्रेश करने की मेहनत की है। तो जब तक वो नहीं होगा हम दोनों भाई आगे नहीं बढ़ेंगे। फिर चाहें 2 लगें या 10 साल लगें।

इसके बाद अरबाज खान और अपने सलमान खान के झगड़े के बारे में भी बताते हैं। पहले तो अरबाज कहते हैं कि जब दबंग की बात हुई थी तब मैं इस फिल्म को भाई के पास लेकर गया था। और मैं चाहता था कि इस फिल्म में वह काम करें। उन्होंने कहा था कि मेरे पास अच्छी कहानी है। उन्होंने फिल्मे में एक्टिंग की और सहयोग किया, लेकिन वह अपनी तरह से चीजें सोचते हैं तब हम दोनों में लड़ाई होने लगती है कि आखिर में अब क्या करना चाहिए।

Read more about: salman khan arbaaz khan dabang 4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X