#Waiting: तीन बार मेरी कहानी रिजेक्ट कर चुके सलमान...अब फिल्म चालू है!

कब से खबरें थीं कि सलमान खान गजिनी और हॉलीडे डायरेक्टर ए आर मुरूगोदास के साथ फिल्म बना रहे हैं। लेकिन फिल्म की डीटेल्स कभी सामने नहीं आती थीं। सिवाय इसके कि सलमान खान की ये फिल्म अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे।

अब मुरूगोदास ने खुद ही एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म की तैयारी चल रही है। मैंने उन्हें तीन स्क्रिप्ट सुनाई पर उन्होंने तीनों रिजेक्ट कर दी थी। इसलिए काम रूक गया था।

salman khan next action film

अब मुरूगोदास अकीरा के बाद साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक प्रोजेक्ट कर रहे हैं जिसके बाद वो सलमान खान की फिल्म शुरू करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन तीन रिजेक्ट की गई कहानियों में से किसी एक पर फिर से काम किया गया?
[ये कैटरीना कैफ हैं और यही आपकी मस्तानी हैं]

इस पर उन्होंने बताया कि नहीं सलमान खान के लिए बिल्कुल अलग से नया प्लान है और वो जल्द ही सलमान से मिलकर इसे फाइनल कर देंगे। लेकिन एक बात तो तय है कि इस फिल्म में भी सलमान खान की दबंगई दिखाई देगी।
[मेरे और सलमान के लिए Test है किक 2]

हर एक्टर का एक परफेक्ट फॉर्म होता है जिसे सही वक्त पर पहचान लिया जाए तो सुलतान बना जा सकता है। और सलमान खान ने अपना ये फॉर्म आखिरकर पहचान लिया है।

लेकिन फिर भी एक ही डायरेक्टर की स्क्रिप्ट तीन बार रिजेक्ट करना, कुछ ज़्यादा ही डिमांड थी। हालांकि सलमान खान ऐसी डिमांड पहले भी कई बार कर चुके हैं लेकिन चूंकि वो सलमान खान हैं इसलिए उनकी बात सुन ली जाती है।

दबंग 3 को रिजेक्ट
अरबाज़ खान ने बताया कि दबंग 3 के लिए सलमान खान कई बार स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर चुके हैं। फिर जाकर फिल्म की कहानी पर वापस से काम किया जा रहा है और अब फिल्म ईद 2018 को रिलीज़ करने का प्लान है।



किक 2 की कहानी

किक के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने भी बताया कि सलमान की डिमांड थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट वो ही लिखेंगे। हालांकि ऐसा तो नहीं हो पाया लेकिन फिल्म की कहानी सलमान ने ही लिखी है और अब स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

फिल्म करनी है तो करनी है
सलमान ने निशिकांत कामत से कहा कि उन्हें नहीं पता कि लय भारी में उनके लिए रोल कैसे निकलेगा पर उन्हें इस फिल्म में एक रोल चाहिए तो चाहिए।

चाहिए थी नंदिनी
सलमान खान उस दौरान ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे और उन्हें लग रहा था कि अगर ऐश और अजय एंड में साथ जाएंगे तो फिल्म की पब्लिसिटी पर असर पड़ेगा।

करनी थी देवदास
भंसाली की मानें तो देवदास ने उनकी और सलमान की दोस्ती बिल्कुल खत्म कर दी क्योंकि सलमान खान को ये फिल्म करनी थीं लेकिन भंसाली फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल कर चुके थे।

मस्तानी की डिमांड
एक बार तो सलमान खान कैटरीना कैफ को भंसाली के घर लेते गए और कहा कि ये कैटरीना कैफ हैं और यही आपकी मस्तानी हैं। भंसाली समझ ही नहीं पाए कि रिएक्ट कैसे करें।

सूरज बड़जात्या की फिल्म
सलमान खान की सारी डिमांड्स मानते हुए सूरज बड़जात्या उनके साथ एक साउथ रीमेक ही बनाएंगे। लेकिन सूरज इस फिल्म से केवल बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे और फिल्म को साउथ के ही सुपरहिट डायरेक्टर सुकुमार डायरेक्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X