Salman Khan की इस फिल्म से आई बुरी खबर, पहले अनीस बज्मी ने किया था धमाकेदार ऐलान!

मेगास्टार सलमान खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो नो एंट्री का सीक्वल करने जा रहे हैं जिसको अनीस बज्मी निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है और पता चला है कि सलमान खान इस फिल्म को होल्ड कर रहे हैं। जी हां, इस फिल्म को लेकर किसी तरह का मूवमेंट देखने को नहीं मिला है और अभिनेता किसी दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि अनीस बज्मी ने इस फिल्म का ऐलान काफी धूमधाम से किया था।
हालांकि इसके पीछे का कारण क्या है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अनीस बज्मी ने कहा था कि, "मैं नो एंट्री में एंट्री कर रहा हूं और इसके लिए हम सलमान खान से मिले थे।

आगे क्या बोले थे अनीस?
उनको फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और इसपर जल्दी काम करेंगे। ये फिल्म एक बेहतरीन एंटरटेनर साबित होने वाली है।''

आधिकारिक खबर नहीं आई है
अनीस बज्मी या सलमान खान, किसी की तरफ से फिलहाल इस फिल्म को लेकर किसी तरह की आधिकारिक खबर नहीं आई है।

धमाकेदार वापसी
सलमान खान ने कई बार इशारों में ये भी बताया था कि अभिनेता फरदीन खान इस फिल्म से धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।

टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान
कई जगह पर उनको स्पॉट भी किया जा रहा था। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इसके अलावा टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैँ।

शूटिंग खत्म की है
उन्होने हाल ही में इस किसी का भाई.. की शूटिंग खत्म की है और इसका आधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ किया था। साल 2023 सलमान खान और उनके फैंस के लिए काफी कमाल का साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











