जैकलीन फर्नांडीज को सलमान खान और अक्षय कुमार ने दी थी चेतावनी? सुकेश चंद्रशेखर मामले में खुलासा!
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज काफी समय से एक मुसीबत में है और उनको लेकर चर्चा होती रहती है। गौरतलब है कि उनका नाम 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में सलाखों के पीछे अपराधी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था और पता चला था कि दोनों के संबंध थे। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जिसमें ये खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री ने अक्षय कुमार और सलमान खान से कहा था कि वह सुकेश से शादी करना चाहती हैं,
जिन्होंने खुद को "व्यवसायी और राजनेता" के रूप में पेश किया। हालांकि, उन्होंने अभिनेत्री को उनके खिलाफ चेतावनी दी। फ्री प्रेस जनरल की इस रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जो जांच दल का हिस्सा थे, ने कहा, "उसे उसके सह-कलाकारों ने सुकेश से सावधान रहने की सलाह दी थी,
लेकिन उसने उससे मिलना जारी रखा और कारों और वंशावली पालतू जानवरों जैसे महंगे उपहार स्वीकार किए।" जैसे ही ये खबर सामने आई वो काफी तेजी से चर्चा में है और जैकलीन फर्नांडीज को लेकर लोग ट्वीट कर रहे हैं।
बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज इस केस के चलते अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहीं हैं। सलमान खान के साथ वो किक फिल्म में नजर आ चुकी हैँ। आने वाले समय में उनके इस केस को लेकर क्या होता है ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











