Salman Akshay Reunite- अश्वनी यार्डी के बर्थडे बैश में साथ नजर आए सलमान खान और अक्षय कुमार

मेगास्टार सलमान खान और सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपनी अलग फैन फॉलोविंग हैं। जब ये दोनों सितारे साथ नजर आते हैं तो धमाका होना बिल्कुल तय माना जाता है। हालांकि काफी समय से दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। लेकिन इस वक्त दोनों सितारे चर्चा में हैं क्योंकि ये साथ साथ एक छत के नीचे मौजूद थे। जी हां, इस वक्त कुछ तस्वीरें अश्वनी यार्डी के बर्थडे बैश से वायरल हो रही हैं।
इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों इस पार्टी में पहुंचे थे। हालांकि दोनों की साथ में पोज देते हुए कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है। सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों के वीडियो भी गाड़ी से उतरते हुए नजर आए हैं।
दोनों सितारों ने मीडिया के सामने अलग अलग पोज दिए हैं। इस पार्टी में सलमान और अक्षय के अलावा भी कई सितारे शामिल हुए थे और बॉलीवुड का हॉट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी नजर आया था।
इन दोनों के अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा और अर्पिता भी मौजूद रहे। सितारों के वीडियो और फोटो चर्चा में चल रहे हैं। काफी समय के बाद सलमान खान और अक्षय कुमार एक छत के नीचे पहुंचे थे।
वर्कफ्रंट पर सलमान खान.. 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर बिजी हैं और इसकी शूटिंग जारी है। बात करें अक्षय कुमार की तो वो रामसेतु के अलावा कई शानदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। रामसेतु का ट्रेलर काफी जल्दी रिलीज होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications