..................... Salman Khan and Akshay Kumar called Shahrukh Khan and Congratulate him for Aryan Khan! सलमान खान और अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को किया फोन? - Hindi Filmibeat

सलमान खान और अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को किया फोन? आर्यन खान की जमानत के बाद दी बधाई!

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त चैन की नींद सो रहे होंगे, जी हां.. 18 अक्टूबर को आर्यन खान को ड्रग्स केस में जमानत मिल चुकी है। इस वक्त इंडस्ट्री से लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही है। एक रिपोर्ट की मानें को शाहरुख खान के पास कुछ सुपरस्टार्स के कॉल गए हैं और उन्होने शाहरुख खान को मुबारकबाद दी है। जी हां.. आर्यन खान की जमानत के बाद ऐसा हुआ है।

खबरों की मानें तो शाहरुख खान के पास मेगास्टार सलमान खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने फोन किया था। उन्होने शाहरुख खान को बधाई दी है। सूत्रों से इस बात को लेकर जानकारी सामने आई है।

shahrukh khan, salman khan, akshay kumar, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद उनके वकीलों के लीगल टीम के साथ किंग खान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो हंसते हुए नजर आए थे। गौरतलब है कि आर्यन खान के साथ साथ इस मामले में 2 और लोगों को जमानत दे दी गई है।

क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार

क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार

आर्यन खान को एनसीबी ने एक क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया था और आरोप लगे थे कि उनके पास से ड्रग्स मिले हैं। शाहरुख खान के दोस्त और सुपरस्टार सलमान खान इसके पहले भी कई बार मन्नत में स्पॉट किए गए हैं और एक बार तो वो अपने पिता सलीम खान के साथ भी पहुंचे थे।

आर्यन खान ड्रग्स लेते भी हैं

आर्यन खान ड्रग्स लेते भी हैं

सलमान खान लगातार अपने दोस्त शाहरुख खान के सपोर्ट में थे और उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था और उनका कहना था कि उनके पास ड्रग्स हैं, इसके अलावा आरोप लगाए कि आर्यन खान ड्रग्स लेते भी हैं।

अभिनेत्री अनन्या पांडे

अभिनेत्री अनन्या पांडे

आर्यन खान के इस केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आया था जब उनका व्हाट्सएप चैट चेक किया गया था और इसमें अभिनेत्री अनन्या पांडे भी फंस गईं। इसके बाद अनन्या पांडे को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

स्टारकिड हैं

स्टारकिड हैं

कई सितारे ऐसे हैं जो कि शाहरुख खान के बेटे के सपोर्ट में थे और लगातार सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्वीट कर रहे थे। कुछ का कहना था कि आर्यन खान को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो एक स्टारकिड हैं।

घर लौट सकेंगे

घर लौट सकेंगे

इसके पहले भी कई सितारों का नाम ड्रग्स मामले में सामने आ चुका है। फिलहाल आर्यन खान जेल में हैं, खबरें हैं कि वो शनिवार को अपने घर लौट सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X