शादी में एक साथ पहुंचे सलमान और अक्षय, डांस के नाम पर किया ऐसा काम कि फैंस को आया गुस्सा

salman-akshay

Salman khan and Akshay Kumar: हिंदी सिनेमा जगत के दो सितारे सलमान खान और अक्षय कुमार का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों दिल्ली की किसी की शादी में साथ में पहुंचे हैं। लेकिन इस वीडियो को ऐसे देखकर फैंस सुपरस्टार को काफी ट्रोल कर रहे हैं, दोनों सितारों को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। फिलहाल तो सितारों की तरफ से इस बात कोई प्रतिक्रिया नही आई है।

वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान और अक्षय कुमार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो दिल्ली की किसी ग्रैंड वेडिंग का है। जहां सलमान और अक्षय ने एक-एक करके परफॉर्म किया है। इन दोनों सितारों के अलावा इस इवेंट को मनीष पॉल ने होस्ट किया है। खैर इस सबके अलावा अक्षय कुमार इस ग्रैंड वेडिंग में भी अपनी फिल्म को प्रमोट करते दिखे। अक्षय आज के वक्त में अपनी फिल्म हर तरफ प्रमोट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों सितारों का मजाक उड़ा रहे हैं। जाहिर है कि इससे पहले भी जब भी सितारे ऐसे शादी में डांस करने पहुंचते हैं तो फैंस को यह सब पसंद नहीं आता है। इस बार सलमान और अक्की का मजाक बन रहा है। बैसै अक्षय कुमार कम ही शादी और पार्टी में जाते हैं।

तो सलमान और अक्षय कुमार को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, पैसों के लिए क्या-क्या नहीं करवा पड़ रहा। एक ने लिखा, कुछ पैसों के लिए कैसे नाच रहे हैं। वहीं कुछ लोग सवाल करते हुए लिख रहे हैं कि, किसरी शादी में ठुमके लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार जहां जाते हैं छा जाते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार ने सलमान के साथ एक वीडियो शेयर किया था। दोनों उस वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

Read more about: akshay kumar salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X