सलमान खान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अजय देवगन बोले 'खुशियों के 70 साल'
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है और लोग उनको लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं। उनके पार्टी के सभी कार्यकर्ता और उनके समर्थक उनको जन्मदिन पर विश कर रहे हैं। हर साल 17 सितंबर उनको चाहने वाले पार्टी करते हैं और कई प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं लेकिन इस साल कोरोना को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों को पूरी तरह से बंद रखा गया है।
लेकिन बधाई संदेशों की बात करें तो इन सब में हमारा बॉलीवुड भी पीछे नहीं है और सुबह से ही कई सितारों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजी हैं। इस समय सुपरस्टार सलमान खान और अजय देवगन के ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। इन सुपरस्टार्स ने अपने अपने तरीके से प्रधानमंत्री को विश किया है।

सलमान खान लिखते हैं.. 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्रार्थना करते हैं ये दिन बार बार आता रहे।' इसके अलावा अजय देवगन ने लिखा है कि..
'खुशियों के 70 साल, आपको और शक्ति मिले। पीएम मोदी जी जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके पहले भी कई सितारों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाओं के संदेश भेजे थे।
सुपरस्टार सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो राधे को लेकर बिजी हैं तो वहीं अजय देवगन फिल्म भुज को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से कोरोना वायरस के कारण किसी तरह की फिल्में रिलीज नहीं पाई हैं और फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications