25 साल बाद रोहित शेट्टी के सुपरहिट में होगी अजय देवगन-सलमान की एंट्री, तगड़ी खबर !
सलमान खान औक अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। जी हां, वो भी रोहित शेट्टी की आगामी सुपरहिट फिल्म जिसकी घोषणा साल 2020 के अंत में की जा सकती है।
मुमकिन है कि फिल्म को रिलीज के लिए एक साल से अधिक का समय लग सकता है। ये फिल्म होगी सत्ते पे सत्ता की रीमेक। शुरू में इस फिल्म से ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ने वाला था।

लेकिन देरी की वजह से पहले अपने दोस्त रोहित शेट्टी को बचाने के लिए अजय देवगन सामने आए। जो कि पहले इस कहानी के लिए इंकार कर चुके थे। अब दूसरा बड़ा नाम इससे सलमान खान का जुड़ने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications