..................... 'मेरे सपनों का वो राजा..' सलमान-ऐश्वर्या का Live रोमांस देख बाग बाग हुआ फैंस का दिल, Throwback Video Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan's Old dance video goes viral, seen romancing - Hindi Filmibeat

'मेरे सपनों का वो राजा..' सलमान- ऐश्वर्या का Live रोमांस देख बाग बाग हुआ फैंस का दिल, Throwback Video

salman khan aishwarya rai bachchan

Salman Aishwarya Dance Video- ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान को लेकर बातें आज भी होती हैं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर बवाल काटने के लिए काफी है।

दरअसल इस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं और शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सलमान ऐश के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर हैरान है और कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में सलमान और ऐश्वर्या को 'मेरे सपनों का वो राजा' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। सलमान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें बोल रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''दोनों एक साथ कितने खुश हैं।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी।'' एक ने लिखा, ''अब देखकर दुख होता होगा अधूरा प्रेम जिंदगी भर तड़पता है।'' एक ने लिखा, ''फिर भी तौबा तौबा से बहुत बेहतर।'' एक ने लिखा, ''नंबर 1 जोड़ी होती है कितना अच्छा होता है।'' एक ने लिखा, ''जब सल्लू भाई खुश हुआ करते थे। इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। इस वक्त अभिषेक बच्चन से उनके रिश्ते को लेकर विवादित खबरें आ रही हैं। हालांकि इसके अलावा ऐश्वर्या और सलमान खान के रिलेशन की चर्चा भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में होती रहती है।

सभी जानते हैं कि इस रिश्ते का आखिरी पड़ाव बहुत ही बुरा साबित हुआ। इसी के चलते दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। जब भी ऐश्वर्या के अफेयर्स की बात आती है तो सबसे पहले सलमान खान का नाम जरूर आता है। फिलहाल आप देखिए ये पुराना वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X