..................... Salman Khan and Aayush Sharma starrer Antim The Final Truth first poster relased | सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, दमदार अंदाज - Hindi Filmibeat

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, दमदार अंदाज

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का पहला पोस्टर आज रिलीज़ कर दिया गया है। पोस्टर से एक झलक मिल रही है कि हम फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं। सलमान खान और आयुष शर्मा को आंखों में आंखे डालकर टक्कर लेते देख सकते हैं।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- "बुराई के अंत की शुरुआत. गणपति बप्पा मोरया #Antim".. वहीं, आयुष ने सोशल मीडिया पर लिखा- "आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है, उम्मीद है कि आप सबको ये पोस्टर पसंद आए.. सपने कभी कभी सच भी होते हैं..🙏🏻 "

Antim The Final Truth

फिल्म अंतिम की कहानी मुख्य रूप से एक पुलिस वाले और अलग-अलग विचारधारा वाले गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। दो-नायकों वाली फिल्म, अंतिम पूरी तरह से दो अलग-अलग दुनिया के दो नायकों को आमने-सामने लाती है। यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष शर्मा एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, अंतिम सलमा खान द्वारा निर्मित और महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में बतौर अभिनेत्री दिखेंगी महिमा माकवन, जो कि उनकी डेब्यू फिल्म होगी। महिमा कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं, जैसे कि 'सपने सुहाने लड़कपन के', शुभारंभ, रिश्तों का चक्रव्यूह.. आदि..

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा था, "मैं अंतिम का इंतजार कर रहा हूं। दर्शकों को निश्चित रूप से यह फिल्म पसंद आएगी, पहले कभी नहीं देखे हुए एक युनिवर्स का निर्माण किया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X