सलमान खान और आयुष शर्मा ने फिर मिलाया हाथ, 'कभी ईद कभी दिवाली' में तगड़ा सरप्राइज!

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ तो आपको याद ही होगी, फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और सलमान खान के साथ आयुष शर्मा को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में दोनों आमने-सामने थे। सलमान के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों में फिल्म देखना सुनिश्चित किया था और काफी प्यार दिया था। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ ऐसा होने वाला है जो कि चर्चा में है।

पता चला है कि, सलमान और आयुष जल्द ही एक बार फिर परदे पर हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, इस बार यह भाईचारे का काम होगा। ईटाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार,

salman khan, ayush sharma, kabhi eid kabhi diwali, सलमान खान, आयुष शर्मा, कभी ईद कभी दिवाली

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आयुष कभी ईद कभी दीवाली की टीम में शामिल होंगे। कहानी के अनुसार, सलमान के कथित तौर पर तीन ऑनस्क्रीन भाई हैं, और आयुष भाइयों में से एक के रूप में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, सलमान खान की लॉन्चिंग जहीर इकबाल भी फिल्म और भाईचारे की तिकड़ी का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। जहीर को सलमान ने 2019 में फिल्म नोटबुक से लॉन्च किया था।

निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं

निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं

कभी ईद कभी दीवाली का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं और इसे खुद सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले की रिपोर्टों के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के निर्माण से दूर कदम रखा था।

इसके बंद होने की खबरें

इसके बंद होने की खबरें

फिल्म लंबे समय से चर्चा में है लेकिन कई बार इसके बंद होने की खबरें आई हैं और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के हांथ खीचने की भी खबर आई थी। पता चला था कि साजिद नाडियाडवाला अब इस फिल्म का प्रोडक्शन नहीं करेंगे बल्कि सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस से इस फिल्म को बनाने जा रहे हैँ।

आधिकारिक ऐलान नहीं किया

आधिकारिक ऐलान नहीं किया

हालांकि दोनों की तरफ से इस तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है और ना किसी तरह का रिएक्शन इन खबरों पर सामने आया है। सभी जानते हैं कि सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला काफी अच्छे दोस्त हैँ।

पूजा हेगड़े की एंट्री हुई

पूजा हेगड़े की एंट्री हुई

कभी ईद कभी दिवाली की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े की एंट्री हुई है और इसका ऐलान फिल्म के ऐलान के वक्त ही कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X