सलमान खान की अपकमिंग फिल्म पर आनंद एल राय का बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका
सलमान खान को लेकर इन दिनों चर्चा चल रही थी कि वह जल्द ही डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर आंद एल राय का बयान सामने आ गया है। उन्होंने सिरे से इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन्हें महज अफवाह बताया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जीरो फिल्म निर्देशक आंनद एल राय ने कहा कि उन्होंने कभी भी सलमान खान से स्क्रिप्ट के साथ मुलाकात नहीं की है। बता दें इस ईद सलमान खान राधे फिल्म में नजर आने वाले हैं।

बीच में खबरें थीं कि सलमान खान को लेकर आनंद एल राय फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान को कास्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी कहा था कि फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश से जुड़ी होगी और सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। लेकिन जब फिल्म निर्देशक का बयान आया तो इन खबरों पर पानी फिर गया।
बता दें पिछली आनंद एल राय की फिल्म में सलमान खान ने काम किया था। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो में सलमान खान भी नजर आए थे जिसमें उन्होंने गेस्ट अपीरियंस दी थी।
सलमान खान फिलहाल अपनी इस ईद रिलीज होने वाली फिल्म राधे को लेकर बिजी चल रहे हैं। प्रभु देवा और सलमान खान इस फिल्म में एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं। राधे फिल्म में एक बार फिर सलमान खान संग दिशा पटानी काम करने जा रही हैं। इससे पहले सलमान खान की फिल्म भारत में वह आइटम नंबर कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications