अनिल कपूर ने की सलमान खान की तारीफ, कहा वो हमेशा ही अच्छे दिखते है
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जिनको शायद ही कोई पसंद ना करता हो फिर चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर खुद सेलेब्रेटी हो। बता दें कि अनिल कपूर ने सलमान खान की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सलमान खान एक ऐसे स्टार है जो कि हमेशा अच्छे लगते है। फिर चाहे वो फिल्मों मे हो या फिर रियल लाइफ।
अनिल कपूर सलमान खान के अच्छे दोस्तों की लिस्ट में आते है और अनिल कपूर ने सलमान खान के बारे में कई राज खोलते हुए कहा कि अमूमन किसी भी स्टार को रेडी होने काफी समय लग जाता है। अनिल कपूर बताते है कि सलमान खान इस लिस्ट से कही दूर है क्योंकि वो तैयार होने मे काफी कम समय लगाते है।

आपको बता दे कि ये सारी बातें अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग सेट से कही है। बता दें कि अनिल कपूर इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें सलमान खान लीड रोल में पहली बार नजर आने वाले है।
अनिल कपूर बताते है कि जब वो शूट के लिए जाते है तो वहां पर सलमान खान सबसे अलग ही नजर आते है और सबसे ज्यादा खुश और चिल करते हुए नजर आते है। अनिल की माने तो वो सबसे अच्छे से बात करते है और चारो तरफ हंसते फिरते है।
सलमान खान इतने बड़े सुपरस्टार होने के बाद भी फिल्म के सेट पर टाइम पर पहुंचते है उनका व्यवहार बिल्कुल सरल रहता है और वो इस बात को लेकर हमेशा आश्चर्य में रहते है कि सलमान खान आखिर इतने सरल एटीट्यूड के साथ भला कैसे व्यवहार लेते है।
अनिल इसके आगे बोलते हुए कहते है कि उन्होने ये बात बहुत कम सुनी है कि सलमान खान आए और शॉवर लेने के लिए गए। सलमान आते है और हल्का फुल्का मेकअप करते है।
इसके बाद भी कैमरे में वो सबसे अच्छे नजर आते है। ऐसा लगता है कि उनका फेस कैमरे के लिए ही बनाया गया है। बता दें कि अनिल कहते है कि सलमान हमेशा तैयार और अलग ही नजर आते है और सबसे अच्छे दिखते है।
सलमान खान और अनिल कपूर पहले भी कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके है जिनके बीवी नं 1, नो एंट्री और युवराज जैसी फिल्में शामिल है। बता दें कि दोनो स्टार्स रेस 3 में व्यस्त है और ईद में फिल्म रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications