पंकज त्रिपाठी की 'कागज' में हुई सलमान खान की एंट्री, ऐसे देंगे फैंस को सरप्राइज, Details
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्मों में अभिनय करने के साथ साथ प्रोडक्शन पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं और कुछ समय पहले उनकी प्रोडक्शन हाउस ने एक फिल्म का ऐलान किया था। हम बात कर रहे हैं फिल्म कागज की, जिसमें लीड रोल में हमारे मिर्जापुर के कालीन भइया यानि पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको लोग काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं।
लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा खुश होने वाले हैँ। पता चला है कि फिल्म में सलमान खान भी सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैँ। खबर है कि सलमान खान इस फिल्म में वॉइस ओवर करते नजर आने वाले हैँ। फिल्म की शुरुआत उनकी आवाज से होगी और फिल्म का अंत भी उनकी ही आवाज से होना है।


Click it and Unblock the Notifications











