नॉर्थ - साउथ की फिल्मों को लेकर बहस पर सलमान ख़ान ने दिया बड़ा बयान
सलमान ख़ान और किच्चा सुदीप की दोस्ती जगजाहिर है। सोमवार को सलमान ख़ान 'विक्रांत रोणा' खास इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सलमान ख़ान कई मुद्दों पर मीडिया से बात की। इस दौरान सलमान ख़ान ने नॉर्थ-साउथ फिल्मों को लेकर चल रही बहस पर भी अपनी राय दी।
पहले किच्चा सुदीप ने कहा कि वो इस पर अधिक नहीं बात करना चाहते हैं क्योंकि हर साल कई फिल्में बनती हैं। सभी फिल्में कमाल नहीं करती हैं तो कुछ फिल्में अच्छा करती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कोई इस तरह से नहीं कह सकता है कि साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हर चीज का अच्छा समय आता है।

सलमान ख़ान का बयान
उन्होंने कहा कि कैसे हॉलीवुड में कई सारी फिल्में बनती लेकिन यहां सभी नहीं हिट होती। हम कुछ फिल्मों के बारे में ही बात करते हैं। उनके साथ सलमान ख़ान ने कहा- 'हम सभी कोशिश करते हैं और अपना बेस्ट देते हैं। हम सभी कहते हैं कि ये हमने सबसे बेस्ट फिल्म बनाई है। हम हर किसी तक पहुंचना चाहते हैं।'
कोई फॉर्मूला नहीं
Recommended Video
सलमान ख़ान ने आगे कहा, 'कई बार फिल्में चलती है, कई बार नहीं चलती है। इसलिए इसका कोई ऐसा फॉर्मूला नहीं है कि जो सौ फीसदी काम करेगा।' उन्होंने ये बातें किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर 'विक्रांत रोणा के इवेंट में कही।
विक्रांत रोणा को प्रजेंट कर रहे सलमान
वहीं, 'विक्रांत रोणा' की बात करें तो यह कई भाषाओं में एडवेंचर-ड्रामा फिलम है जिसमें किच्चा सुदीप और जैकलीन लीड स्टार्स हैं। फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर सलमान ख़ान हैं। अनुप भंडापरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications