आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगे 4 मिनट के लिए सलमान खान, इस दिन करेंगे शूटिंग
सलमान खान इस समय आयुष शर्मा की महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम के लिए शूटिंग कर रहे हैं लेकिन इस बीच सलमान ने अपनी एक दिन की पूरी डेट आमिर खान के नाम कर दी है। इस पूरा दिन, सलमान खान केवल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए शूटिंग करेंगे।
माना जा रहा है कि शूटिंग दिल्ली में ही होगी और लाल सिंह चड्ढा की टीम को बता दिया गया है कि सलमान के पास यही एक दिन है। इस पूरा दिन, सलमान अपने 4 मिनट के कैमियो की शूटिंग करेंगे।

माना जा रहा है कि शाहरूख खान पहले ही दो तीन दिन फिल्म के लिए शूटिंग कर चुके हैं। आमिर खान की ये फिल्म कई दशकों में फैली है और फिल्म में शाहरूख और सलमान अपने 90 के दशक के किरदारों के साथ नज़र आएंगे।
जहां शाहरूख खान फिल्म में राहुल बनेंगे वहीं सलमान खान अपने मैंने प्यार किया वाले प्रेम के किरदार में नज़र आएंगे। वैसे आपको बता दें कि सलमान अपने करियर में 16वीं बार प्रेम बनने जा रहे हैं। पिछले 15 बार का हिसाब, हम आपको दे देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications