Shoot Pics: सलमान खान के दोस्त के साथ लूलिया वंतूर.. एकदम परफेक्ट!
सलमान खान की दोस्त लूलिया वंतूर इन दिनों अपने करियर को संवारने में लगी हुई हैं।देखिए उनकी शूट की तस्वीरें।
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर इन दिनों बॉलीवुड में अपना करियर संवारने में लगी हुई है। एक वीडियो लूलिया वंतूर का पहले ही आ चुका है और अब वो अगले वीडियो की तैयारी में लगी हुई हैं। जी हां लूलिया वंतूर ने अपनी अगली प्रोजेक्ट "Every night and day" की तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई हैं।
[''सलमान खान के साथ मेरा रिश्ता.. PRIVATE रहना चाहिए.. लेकिन....'']
लूलिया वंतूर ने अपने गाने की छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की जिसमें वो गुनगुना रही हैं। इस गाने के लिए लूलिया वंतूर ने अच्छी खासी प्रैक्टिस भी की है क्योंकि आधे से ज्यादा गाना हिंदी में है। वैसे लूलिया की हिंदी अच्छी है इसलिए उन्हें ज्यादा समस्या नहीं हुई।
A post shared by Iulia Vantur Official Account (@vanturiulia) on
इसके अलावा वो और हिमेश रेशमिया दोनों ही हाल में Suburban studio में गाने की शूटिंग करते नजर आए। इस दौरान लूलिया वंतूर ब्लैक गाउन में थी तो हिमेश रेशमिया कैजुअल ्ड्रेस में। हमेशा की तरह लूलिया वंतूर इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी।
लूलिया वंतूर हाल में ही सलमान खान और उनके परिवार के साथ मालदीव से छुट्टियां बिताकर वापस भारत लौटी हैं और आते ही वो अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











